आईपीएल 2021 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर एक और जीत हासिल कर ली है। इस हार के साथ ही मुंबई की टीम ने अपने लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल कर ली है। वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो ये मैच कई कारणों से काफी मज़ेदार रहा और उन्हीं में से एक कारण था रविचंद्रन अश्विन का मैच जिताऊ छक्का।

Advertisement

दरअसल, इस मैच के दौरान मुंबई की पारी का आखिरी ओवर रविचंद्रन अश्विन कर रहे थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई के बल्लेबाज़ क्रुणाल पांड्या ने छक्का लगाकर पारी का अंत किया। हम सभी जानते हैं कि जब अश्विन से कोई पंगा लेता है तो वो भी बदला लेने से पीछे नहीं हटते हैं और ये हम मौजूदा आईपीएल सीज़न में कई बार देख भी चुके थे।

Advertisement

मगर अब बारी थी क्रुणाल पांड्या से बदला लेने की और किस्मत ने अश्विन को ये मौका देने के लिए बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली को जीतने के लिए सिर्फ 4 रन की दरकार थी और अश्विन स्ट्राइक पर थे। रोहित शर्मा ने आखिरी ओवर करने के लिए पोलार्ड की जगह क्रुणाल को चुना और इस ओवर की पहली ही गेंद पर अश्विन ने ज़ोरदार छक्का जड़कर ना सिर्फ धोनी स्टाइल में मैच खत्म किया बल्कि क्रुणाल पांड्या से छक्के का बदला भी ले लिया।

अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दिल्ली की जीत पक्की की और मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को काफी बड़ा झटका दिया। अब मुंबई की टीम 16 प्वाइंट्स तक नहीं पहुंच सकती है और अब आलम ये है कि इस टीम को अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे तभी उनकी आगे बढ़ने की उम्मीदें ज़िंदा रहेंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार