भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। उनकी रिटायरमेंट के बाद कुछ क्रिकेट पंडितों ने ये भी माना कि अश्विन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया। भारत के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भी कहा कि टीम प्रबंधन ने आर अश्विन के साथ सही व्यवहार नहीं किया, जिसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना पड़ा।

Advertisement

अश्विन के इस फैसले से बद्रीनाथ हैरान हैं, उन्होंने कहा कि ऑफ स्पिनर को इससे बेहतर विदाई मिलनी चाहिए थी। अश्विन ने ब्रिसबेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के ठीक बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। वो रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और मीडिया को अपने फैसले की जानकारी दी।

Advertisement

इंडिया टुडे के हवाले से स्टार स्पोर्ट्स तमिल से बद्रीनाथ ने कहा, "मैं हैरान हूं। उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया। रोहित ने कहा कि अश्विन पर्थ टेस्ट के बाद रिटायरमेंट लेना चाहते थे, क्योंकि वॉशिंगटन को उनसे बेहतर माना गया था। इससे पता चलता है कि अश्विन नाखुश थे। तमिलनाडु के क्रिकेटर के लिए यह बहुत बड़ी बात है। दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को ज़्यादा मौके मिलते हैं। तमाम चुनौतियों के बावजूद अश्विन ने 500 से ज़्यादा टेस्ट विकेट लिए।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "उसे बहुत कुछ सहना पड़ा। उसे जानबूझकर किनारे करने की कोशिश की गई। लेकिन जब उसके खिलाफ़ कोई साज़िश हुई तो उसने वापसी की। वो खेल छोड़ सकता है लेकिन जिस तरह से उसने छोड़ा, वैसा नहीं। उसे शानदार विदाई मिलनी चाहिए थी। उसके साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया क्योंकि वो तमिलनाडु से है। मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार