Warner six off Hafeez: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर सुर्खियों में रहे। मैच के दौरान कुछ ऐसा घटा जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उनको जमकर फटकार लगाई थी।

Advertisement

गंभीर ने कहा था, 'वॉर्नर ने कितनी घटिया खेल भावना दिखाई! शर्मनाक' रिकी पोंटिंग और शेन वॉर्न अक्सर स्पोर्ट्समैनशिप की बात करते हैं। अब देखते हैं कि वो वॉर्नर के इस छक्के के बारे में क्या कहते हैं। गेंद हफीज़ के हाथों से छूट गई थी और वॉर्नर को ऐसा नहीं करना चाहिए था।'

इसके अलावा गंभीर ने वार्नर के शॉट का स्‍क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा, 'वार्नर ने खेल भावना का कितना घटिया प्रदर्शन किया है! शर्मनाक, क्‍या कहते हैं रविचंद्रन अश्विन?’ गंभीर के इस ट्वीट पर theaustralian.com.au के चीफ क्रिकेट राइटर पीटर लालोर (Peter Lalor) ने रिएक्शन दिया जिसपर अश्विन ने उन्हें करारा जवाब दिया। 

गौतम गंभीर के ट्वीट पर पीटर लालोर ने लिखा, 'गौतम ने गलत मुद्दा उठाया।' इस पर अश्विन ने लिखा, 'उनका (गंभीर का) यह कहना है कि अगर यह सही है तो वह भी सही था। अगर वह गलत था तो यह भी गलत है। निष्पक्ष मूल्यांकन?' वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बना मैच जीत लिया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की भिड़त होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार