रविचंद्रन अश्विन भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी भी उतनी ही बेहतरीन है। हर साल उनकी बल्लेबाजी में एक नया आयाम जुड़ता जा रहा है। भारत के लिए बेशक वो बल्ले से उतने योगदान ना दे पाएं हों लेकिन जब बात घरेलू टूर्नामेंट्स और तमिलनाडु प्रीमियर लीग की आती है तो वो किसी भी स्पेशल बल्लेबाज को टक्कर देने का माद्दा रखते हैं।

Advertisement

अब अश्विन ने एक बार फिर से अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए टीएनपीएल एलिमिनेटर में अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 35 गेंदों पर 57 रन बनाकर डिंडीगुल ड्रैगन्स को 2024 सीजन के क्वालीफायर 2 में पहुंचा दिया है। इस मैच में चेपक सुपर गिलिज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए, जिसमें कप्तान बाबा अपराजित ने 54 गेंदों पर 72 रन बनाए। जवाब में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और इसमें शिवम सिंह की 49 गेंदों पर 64 रन की पारी और अश्विन के अर्धशतक ने अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

अश्विन ने अपनी पारी के दौरान चार छक्के और चार चौके भी लगाए और नंबर 3 पर उनकी पारी ने लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद की। उनकी पारी में लगाए गए चार छक्कों में से एक छक्का वाइड लॉन्ग ऑन पर मैदान से बाहर चला गया। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अश्विन ने खड़े-खड़े गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया।

अश्विन के बल्ले से निकले चारों छक्के देखकर ऐसा लगा कि कोई पावर हिटर बल्लेबाजी कर रहा है। अश्विन की पारी का अंत 14वें ओवर में हुआ, लेकिन डिंडीगुल तब तक अच्छी स्थिति में था और अंत में उनकी टीम एलिमिनेटर में चार विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। डिंडीगुल ड्रैगन्स अब 2 अगस्त को क्वालीफायर 2 में आईड्रीम तिरपुर तमीज़हंस से भिड़ेगा और उस गेम का विजेता फ़ाइनल में लाइका कोवई किंग्स के खिलाफ़ खेलेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार