भारतीय टीम ने अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हराकर अपने ग्रुप में पहले स्थान पर फिनिश किया जिसका मतलब ये है कि टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से भिड़ना होगा।जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत के लिए कई सारे पॉज़ीटिव्स निकलकर सामने आए जो इंग्लैंड के खिलाफ अहम साबित हो सकते हैं और उन्हीं में से एक पॉज़ीटिव था रविचंद्न अश्विन का तीन विकेट लेना।

Advertisement

जी हां, अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने चार ओवरों में तीन विकेट लिए। हालांकि, अपनी बॉलिंग के अलावा अश्विन एक और वजह के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हो जोकि भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के टॉस का है। इस वीडियो को देखकर आपकी हंसी छूटना तय है।

Advertisement

ये घटना तब हुई जब रोहित शर्मा और क्रेग एरविन टॉस के लिए पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान कैमरामैन का फोकस रोहित शर्मा के पीछे खड़े रविचंद्रन अश्विन पर गया तो उनके हाथ में दो जैकेट थी और उन्हें नहीं पता चल रहा था कि उनकी जैकेट कौन सी है तो इसीलिए वो अपनी जैकेट को खोजने के लिए दोनों जैकेट को सूंघते हुए नजर आए। अश्विन की ये मजे़दार हरकत जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस ने भी मीम्स की बारिश कर दी।

फैंस अलग-अलग तरह की मीम्स और कमेंट्स करके इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं। वहीं, अगर भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल की बात करें तो दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी जान फूंकने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद फैंस चाह रहे हैं कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला चाहिए लेकिन अगर ऐसा होता है तो सबसे पहले भारत और पाकिस्तान को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को मात देनी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार