India vs England 5th Test: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ( R Ashwin 100 Test) गुरुवार (7 मार्च) से इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में होने वाले पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। अश्विन के टेस्ट करियर का यह 100वा मुकाबला है, वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारत के 14वें क्रिकेटर बनेंगे। 

 
Advertisement

सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसरकर (116), कपिल देव (131), सचिन तेंदुलकर (200), अनिल कुंबले (132), राहुल द्रविड़ (164), सौरव गांगुली (113), वीवीएस लक्ष्मण (134), हरभजन सिंह (103), वीरेंद्र सहवाग (104), ईशांत शर्मा (105), विराट कोहली (113) और चेतेश्वर पुजारा (103) ने भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। 

Advertisement

हालांकि इस मुकाबले में अश्विन एक अनचाहा रिकॉर्ड भी बना देंगे। वह सबसे ज्यादा उम्र में 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। पांचवें टेस्ट की शुरूआत के दिन अश्विन 37 साल 172 दिन के होंगे। इस मामले में वह सौरव गांगुली को पीछे छोड़ेंगे, जिन्होंने 35 साल 171 दिन की उम्र में अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। 

सबसे ज्यादा उम्र में 100वां टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जेफ्री बॉयकॉट के नाम है। उन्होंने 40 साल 254 दिन की उम्र में अपना 100वां टेस्ट खेला था। उनके बाद इस लिस्ट में क्रमश: क्लाइव लॉयड (39 साल, 241 दिन), ग्राहम गूच (39 साल, 190 दिन), गॉर्डन ग्रीनिज (38 साल, 346 दिन) और यूनिस खान (37 साल, 208 दिन) का नाम शामिल है। ट

Also Read: Live Score

बता दें कि 100वें टेस्ट मैच से पहले सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन 99 विकेट में 507 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ मुथैया मुरलीधरन हैं, जन्होंने पहले 99 टेस्ट में 584 विकेट लिए थे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार