Ireland vs New Zealand, Only Test: टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) और रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) के शानदार शतकों के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 86 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। कप्तान टॉम लैथम (0), डेवोन कॉनवे (4) और डेरिल मिचेल (1) फ्लॉप रहे और केन विलियमसन 70 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

इसके बाद रविंद्र और ब्लंडेल ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 330 गेंदों में 217 रन की विशाल साझेदारी की। रविंद्र ने अपने करियर का पांचवां शतक जड़ते हुए 194 गेंदों में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के जड़े। 

दिन के अंत पर ब्लंडेल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट नाबाद रहे। ब्लंडेल ने छठा शतक जड़ते हुए 233 गेंदों में 142 रन बना लिए हैं, जिसमें 18 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं फॉक्सक्रॉफ्टस ने 53 गेंदों  नाबाद 38 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 3 विकेट, हैरी टैक्टर और लियाम मैककार्थी ने 1-1 विकेट लिया। 

टीमें:

Advertisement

आयरलैंड (प्लेइंग XI): एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), स्टीफन डोहेनी, केड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, थॉमस मेस

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़ैकरी फॉक्स, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार