न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने शनिवार (28 अक्टूबर) को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जड़कर इतिहास दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 23 साल के रचिन ने अपने वनडे करियर औऱ इस वर्ल्ड कप का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक बनाया था। रचिन ने 89 गेंदों में 9 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

सचिन की लिस्ट में हुए शामिल

Advertisement

रचिन वर्ल्ड कप में 24 साल से कम की उम्र में दो या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने किया था।  

संगाकारा औऱ रूट की बराबरी

वनडे वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में रचिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा कुमार संगाकारा ने 2015, शाकिब अल हसन ने 2019 और जो रूट ने 2019 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए दो शतक जड़े थे। 3 शतक के साथ रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं, 2019 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। 

ऐसा करने वाले चौथे कीवी खिलाड़ी

Advertisement

एक वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले रचिन चौथे खिलाड़ी हैं। इससे पहले ग्लेन टर्नर (1975), मार्टिन गुप्टिल (2015) और केन विलियमसन (2019) ने यह मुकाम हासिल किया था।

400 रन बनाने वाले दूसरे सबसे छोटे खिलाड़ी 

Also Read: Live Score

Advertisement

रचिन वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 23 साल 344 दिन में यह कारनामा किया है। 22 साल 313 दिन के साथ सचिन तेंगुलकर पहले स्थान पर हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार