भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है। दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अपने आक्रामक अंदाज से कीवी टीम को दूसरी पारी में भी बैकफुट पर धकेल दिया। इसकी शुरुआत तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने की और बाद में रविचंद्रन अश्विन ने भी रचिन रवींद्र को आउट करके भारतीय टीम को मैच में आगे कर दिया।

Advertisement

रवींद्र इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन इस मैच की दूसरी पारी में जब उनकी टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी तो वो एक लापरवाह शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक गए। अश्विन कीवी पारी का 14वां ओवर कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर वो अश्विन को चौका भी मार चुके थे लेकिन इसके बाद उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन को छक्का मारने की कोशिश की और यहीं वो गलती कर बैठे।

Advertisement

अश्विन को हवाई शॉट मारने के चक्कर में वो क्रीज़ से इतना दूर चले गए कि वापस आने का कोई मौका ही नहीं था। इस दौरान वो क्रीज़ में वापस आने की कोशिश में गिर भी पड़े लेकिन विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने कोई गलती नहीं की और एक आसान सी स्टंप करके भारत को एक बड़ा विकेट दिला दिया। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली इनिंग में 263 रन बनाकर ऑल आउट हुई और इस तरह टीम इंडिया ने पहली इनिंग के बाद न्यूजीलैंड पर कुल 28 रनों की बढ़त बना ली। मेजबानों के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए औऱ 146 बॉल पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 90 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 59 बॉल पर 60 रन जोड़े। वहीं वाशिंगटन सुंदर (38*) और यशस्वी जायसवाल (30) ने कुछ अहम रन बनाकर टीम इंडिया के लिए योगदान किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार