विराट कोहली (Virat Kohli) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी रचिन रवींद्र ने कोहली के विकेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि कोहली का विकेट न्यूज़ीलैंड के लिए काफी मायने रखता है। 

रचिन ने कहा कि, "यह बहुत बड़ा था और विराट एक महान खिलाड़ी हैं और हमारे पास अभी भी बोर्ड पर रन हैं। हम जानते हैं कि दुनिया के इस हिस्से में चीजें होती रहती हैं।"

दूसरी पारी में तीसरे दिन का आखिरी ओवर (49वां) करने न्यूज़ीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स आये। फिलिप्स ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद फ्लैटर और ऑफ स्टंप के बाहर की ओर डाली। कोहली ने इसे डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का हल्का सा किनारा ले लिया। वहीं विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने शानदार कैच लपक लिया। कोहली विश्वास नहीं कर पा रहे थे और उन्होंने नॉनस्ट्राइक पर खड़े सरफराज से बातचीत की और DRS ले लिया। DRS में साफ़ हो गया कि गेंद उनके बल्ले से लगी है। 

दिन की आखिरी गेंद पर आउट होकर कोहली निराश थे और डग आउट में बैठे रोहित भी यकीन नहीं कर पा रहे थे। पहली पारी में 0 पर आउट हुए कोहली ने दूसरी पारी में 102 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो भारत पहली पारी मे 31.2 ओवर में 46 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91.3 ओवर में 402 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी और 356 रन की विशाल बढ़त हासिल की। वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की। उन्होंने  पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं और वो अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछे है। सरफराज खान 70(78) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार