महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की युवा स्पिनर राधा यादव ने अपनी चतुराई से बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना को चकमा देकर बड़ा विकेट झटका। वहीं विकेटकीपर ऋचा घोष ने भी शानदार स्टंपिंग कर इस विकेट में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 23वां मुकाबला गुरुवार (25 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। उसे पहला झटका दिलारा अख्तर के रूप में जल्दी लग गया, जो सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद जुआइरिया फेरदौस और सोभना मोस्तारी ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 52 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की। जुआइरिया ने 31 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि सोभना मोस्तारी ने 26 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। हालांकि मध्य ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बांग्लादेश पर दबाव बना दिया।

ऐसे समय में कप्तान निगार सुल्ताना ने एक छोर संभाल रखा था। वह 27 गेंदों में 32 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रही थीं और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश में जुटी थीं। लेकिन राधा यादव ने अपनी चतुराई से उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया।

बांग्लादेश की पारी का 17वां ओवर लेकर आईं राधा यादव ने ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी लेंथ पर थोड़ी फ्लाइट के साथ गेंद डाली। निगार सुल्ताना पहले से ही आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के इरादे से क्रीज से बाहर निकल गईं, लेकिन वह गेंद की पिच तक नहीं पहुंच सकीं और विकेट के पीछे मौजूद ऋचा घोष पूरी तरह तैयार थीं। उन्होंने शानदार फुर्ती दिखाते हुए गिल्लियां बिखेर दीं। निगार का बल्ला क्रीज के बाहर था और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

VIDEO:

इस विकेट के साथ बांग्लादेश ने 106 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया। निगार सुल्ताना 27 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुईं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। जुआइरिया फेरदौस (33 रन) और निगार सुल्ताना (32 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सकी। भारत की ओर से राधा यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं और उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार