6 दिसंबर , नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टेस्ट करियर में रहाणे ने आज फिरोजशाह कोटला मैदान पर टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही रहाणे एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले भारत के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। रहाणे ने पहली पारी में 127 रन बनाए थे तो वहीं दूसरी पारी में रहाणे 100 रन बनाकर नॉट आउट थे। रहाणे ने अबतक 22 टेस्ट मैच में 1619 रम बना लिए हैं।

Advertisement

इससे पहले इस बेहद ही शानदार कारनामें को भारत के तरफ से सबसे पहले हासिल करने वाले विजय हजारे थे। जिन्होंने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1947/48 में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में 116 रन औऱ दूसरी पारी में 145 रन जमाए थे।

Advertisement

इस बेहततरीन कारनामें को करने में सुनिल गवास्कर भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने पोर्ट ऑफ़ स्पेन, त्रिनिदाद में 1970/71 में वेस्टइंडीज दौरे पर पांचवें टेस्ट के दौरान दोनों पारियों में क्रमश: 124 औऱ 220 रन जमाए थे। गवास्कर ने इसके अलावा एक और मौके पर एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाए थे। 1978- 79 में ही गवास्कर ने पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 111 और 137 रन बनाए थे। इसके साथ ही गवास्कर ने 1978- 79 में ही कोलकाता के मैदान पर 107 और 182 रन की पारी खेली थी वेस्टइंडीज के खिलाफ। गवास्कर ऐसा 3 बार कर चुके हैं जो एक असाधारण रिकॉर्ड है।

भारत के दिवार यानि राहुल द्रविड़ ने भी इस कारनामें को किया है। 1998- 99 में राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिलटन में 190 औऱ 103 नाबाद रन की पारी खेली थी और साथ ही 2004/2005 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में 110 औऱ 135 रन की शानदार पारियां खेली थी।

वैसे, इस गौरव भरे कारनामें को भारत के वर्तमान टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने 2014/15 में ऑट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में 115 और 141 रन की पारी खेली थी।


लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार