17 जुलाई (लंदन) । अजिंक्य रहाणे की शानदार सेंचुरी और पुछल्ले बल्लेबाजों की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन ऑल आउट होने से बच गई। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले रहाणे अपना विकेट गवां बैठे। रहाणे ने सबसे ज्यादा 103 रनों की पारी खेली। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार 36 रन बनाए। 

Advertisement

इससे पहले आज इंडिया टॉस हारकर हरी पिच पर बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया ने लंच से पहले  संभली हुई बल्लेबाजी करी और 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। लंच के बाद विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करी। 86 रन के स्कोर पर विराट कोहली (25) के आउट होने के बाद इंडिया के अगले 4 विकेट 59 रन के अंदर ही गिर गए। इंडिया के चार बल्लेबाज तो दहाई का आकड़ा भी पार कर पाए, शिखर धवन ने 7, धोनी ने 1, रविंद्र जडेजा ने और स्टुअर्ट बिन्नी ने 9 रन की पारी खेली। अंजिक्य रहाणे ने भुवी के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी करी। भुवी के आउट होने के बाद शमी ने रहाणे का साथ दिया और नौवें विकेट के लिए दोनों ने 40 रन जोड़े। रहाणे को जेम्स एंडरसन ने आउट किया। 

Advertisement

आज का दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ा खास रहा, पहले मैच में विवाद में घिरे जेम्स एंडरसन ने कई रिकॉर्ड बनाए। एंडरसन इंग्लैंड में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने फ्रैड ट्रयूमैन के 229 विकटों के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके अलावा वह इंग्लैंड की तरफ से लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले इयान बॉथम ने सबसे ज्यादा 70 विकेट लिए थे। यही नहीं वह लॉर्ड्स में इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज भी बन गए हैं। उनके अलावा स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी टेस्ट मैचों में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके 250वें शिकार बने। वह इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैचों में 250 विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज बन गए हैं। 

(सौरभ शर्मा)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार