Rahmanullah Gurbaz Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 26वां मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors ने 17.2 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल किया और Jamaica Kingsmen को 8 विकेट हराकर मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने शानदार अर्धशतक ठोका और एक बेहद ही खास World Record बना दिया।

Advertisement

गुरबाज़ ने तोड़ा बाबर का रिकॉर्ड: रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने CPL 2026 के 26वें मुकाबले में 35 गेंदों पर 5 चौके 3 छक्के लगाकर 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं और वो इस आंकड़ें तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।

उन्होंने 26 दिन साल और 280 दिन की उम्र में अपने 7000 टी20 रन पूरे किए और बाबर आज़म का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। बाबर ने 26 साल और 353 दिन की उम्र में अपने 7000 टी20 रन बनाए थे।

टी20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर

  • रहमानुल्लाह गुरबाज़ - 24 साल और 280 दिन
  • बाबर आज़म - 26 साल और 353 दिन
  • ईशान किशन - 27 साल और 356 दिन
  • निकोलस पूरन - 28 साल और 228 दिन
  • क्विंटन डी कॉक - 28 साल और 285 दिन
  • विराट कोहली - 28 साल और 364 दिन
Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ अफगानिस्तान की इंटरनेशनल टीम के भी अहम सदस्य हैं। वो अपने देश के लिए 3 टेस्ट में 133 रन, 59 वनडे में 2165 रन और 87 टी20 इंटरनेशनल में 2280 रन बना चुके हैं। बात करें साल 2026 के CPL में गुरबाज़ के प्रदर्शन की तो उन्होंने सीजन में अब तक एक ही मुकाबला खेला है और उनमें उन्होंने अर्धशतक लगाया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार