Afghanistan vs Scotland: अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज स्कॉटलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 37 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली।

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपनी इस पारी के दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज एम एस धोनी की याद दिला दी। रहमानुल्लाह गुरबाज ने जोश डेवी द्वारा फेंके जा रहे 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट खेला। इस शॉट में गौर करने वाली बात यह थी कि रहमानुल्लाह गुरबाज ने हेलीकॉप्टर शॉट का एडवांस वर्जन खेला था।

Advertisement

रहमानुल्लाह गुरबाज का यह छक्का धोनी द्वारा लगाए जाने वाले हेलीकॉप्टर शॉट की यादें जहन में ताजा कर देता है। वहीं अगर मैच की बात करें शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को करारी शिकस्त दी है। अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हरा दिया है।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 10.2 ओवर में 60 रन बनाकर ढेर हो गई। अफगानिस्तान को मिली इस जीत में मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने शानदार भूमिका निभाई। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 और राशिद खान ने 2.2 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार