India vs Afghanistan, Rahmat Shah Record: अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में बड़ा इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। अगर वह इस मुकाबले में 30 रन बना लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक 32 वर्षीय रहमत शाह के पास अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करने का शानदार मौका होगा।

Advertisement

रहमत शाह फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 970 रन बना चुके हैं और उन्हें 1000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 30 रन की जरूरत है। अगर वह भारत के खिलाफ इस मैच में यह आंकड़ा हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

रहमत अफगानिस्तान के लिए अब तक 11 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 46.19 की शानदार औसत से 970 रन बना चुके हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक और पांच अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह इस समय अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  1. रहमत शाह – 970 रन
  2. हश्मतुल्लाह शाहिदी – 771 रन
  3. इब्राहिम जादरान – 602 रन
  4. असगर अफगान – 440 रन
  5. अफसर जजई – 367 रन

रहमत शाह का अब तक का सबसे यादगार प्रदर्शन 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। उस टेस्ट मैच में उन्होंने 234 रन की शानदार पारी खेली थी और पूरी सीरीज में दो शतक भी लगाए थे। ऐसे में भारत के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच में भी टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि 2018 में भारत के खिलाफ खेला गया टेस्ट अफगानिस्तान के टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला था। उस मैच में भारतीय टीम ने पूरी तरह दबदबा बनाया था और अफगानिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में अफगान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में काफी प्रगति की है और अब उनके पास अनुभवी खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह मौजूद है। कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई में अफगानिस्तान की कोशिश भारत को कड़ी टक्कर देने की होगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार