Rohit Sharma Crying: इंग्लैंड ने टीम इंडिया 10 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा उर्फ हिटमैन से टीम इंडिया को मिली ये हार नहीं झेली गई। कप्तानी के दौरान पूरी तरह से बेबस नजर आए रोहित शर्मा को टीम इंडिया को मिली इस हार के मैदान कोने में छिपकर कुर्सी पर बैठे रोते हुए देखा गया था।

Advertisement

रोहित शर्मा हदपार निराश थे और उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। रोहित शर्मा को इस हालत में देखकर टीम इंडिया के हेडकोच राहुल द्रविड़ खुद उनके पास जाकर उनको सांत्वना देते हुए नजर आते हैं। वीडियो में साफ पता चल रहा होता है कि राहुल द्रविड़ मायूस रोहित शर्मा का हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।

Advertisement

हालांकि, रोहित शर्मा का दुखी होना पूरी तरह से लाज्मी भी लगता है। टीम इंडिया काफी ज्यादा बुरी क्रिकेट खेलकर सेमीफाइनल से बाहर हुई है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर कूटा और एकतरफा मुकाबले को जीतने में कामयाबी पाई। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 16 ओवर में रनचेज कर लिया। 

टीम इंडिया के हार के पीछे की बड़ी वजह दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा दोनों हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी पावरप्ले में कछुए से भी धीमी गति से रन बनाते हुए नजर आए जिसका दबाव मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर पड़ता साफ दिखा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी रोहित-राहुल बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार