दुबई, 1 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को गुरुवार को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। एक बयान के अनुसार तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें वनडे मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर व आईसीसी हाल आफ फेम में पहले से शामिल सुनील गावस्कर ने द्रविड़ को कैप देकर उन्हें औपचारिक रूप से हॉल ऑफ फेम में शामिल किया।

Advertisement

द्रविड़ को आस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्लेअर टेलर के साथ इसी साल जुलाई में आईसीसी की वार्षिक बैठक में हॉल ऑफ फेम में शामिल करने की घोषणा की गई थी।

Advertisement

उस समय द्रविड़ इंडिया-ए के साथ कोच के रूप में दौरे पर थे। इसलिए वह इसमें शामिल करने से जुड़े समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे।  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

द्रविड़ ने कहा, "अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल होकर मैं काफी खुश और सम्मानजनक महसूस कर रहा हूं। यह अवार्ड मुझे संतुष्टि देता है कि मैंने भारतीय क्रिकेट की सफलता में योगदान दिया है।"

उन्होंने कहा, "मैं अपने सभी साथियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे खेलने के दिनों में मेरी मदद की। साथ ही मैं अपने प्रशिक्षकों और अधिकारियों का भी शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने इन सभी के साथ हर एक पल का लुत्फ उठाया है। साथ में मिलकर हमने न सिर्फ बड़े लक्ष्य तय किए बल्कि अधिकतर लक्ष्यों को हासिल भी किया।"

द्रविड़ आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारत के पांचवें क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

Advertisement

उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले इस सूची में जगह बना चुके हैं।

द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले। उनके नाम दोनों प्रारूप में कुल 24,177 रन हैं।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार