न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 18 नवंबर से शुरू होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच होंगे। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का सफर समाप्त होने के बाद नियमित कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को आराम दिया गया है।  

Advertisement

पीटीआई की खबर के अनुसार हृषिकेश कानिटकर और साईराज बहुतुले न्यूजीलैंड और बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच का रोल निभाएंगे। 

Advertisement

एनसीए प्रमुख लक्ष्मण इस साल आयरलैंड और जिम्बाब्वे दौरे के अलावा पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू वनडे सीरीज में हेड कोच की भूमिका निभाई थी। 

भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरूआत तीन टी-20 मैचों की सीरीज से होगी, जिसका पहला मैच शुक्रवार को होगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, जिसका आखिरी मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा। 

4 दिसंबर से शुरू होने वाले बांग्लादेश दौरे पर द्रविड़ भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत अपने बांग्लादेश दौरे पर पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा, इसके बाद 14 दिसंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होगी। 

बता दें कि लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली औऱ केएल राहुल को न्यूजीलैंड दौरे पर आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या को टी-20 औऱ शिखर धवन को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

गुरुवार (10 नवंबर) को एडिलेड ओवल में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट की करारी हार के साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ। 

न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

Advertisement

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (डब्ल्यूके), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल , कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार