VIDEO: मेलबर्न में भी दिखा राहुल गांधी का जलवा, स्टेडियम में दिखा 'भारत जोड़ो यात्रा' का पोस्टर

Updated: Mon, Nov 07 2022 22:00 IST
Cricket Image for VIDEO: मेलबर्न में भी दिखा राहुल गांधी का जलवा, स्टेडियम में दिखा 'भारत जोड़ो यात् (Image Source: Google)

राहुल गांधी इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा में कुल 3,570 किलोमीटर की यात्रा की जानी है और अभी भी 2,355 किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी है। ये यात्रा अगले साल कश्मीर में जाकर खत्म होगी। अगर आप ये सोच रहे हैं कि राहुल गांधी की इस यात्रा की चर्चा सिर्फ देशभर में ही की जा रही है तो आप गलत हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विदेश में भी काफी सुर्खियां बटोर रही है और इसका ताज़ा उदाहरण है टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुआ मैच, जहां एक फैन को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर थामे देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर थामे खड़ा है।

इस वीडियो को खुद कांग्रेस की नेशनल स्पोकपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने शेयर किया है। 36 सेकेंड के इस वीडियो में टोपी और चश्मा पहने एक व्यक्ति राहुल गांधी की तस्वीर वाला भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर थामे खड़ा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया जा रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Also Read: Today Live Match Scorecard

वहीं, अगर भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो भारत जोड़ो यात्रा सोमवार (7 नवंबर) सुबह तेलंगाना के कामरेड्डी जिले से आगे बढ़ चुकी है और अब ये यात्रा आज रात नांदेड़ जिले से महाराष्ट्र में एंट्री लेगी। शेडयूल के मुताबिक, महाराष्ट्र में ये यात्रा करीब 14 दिन की जाएगी और कांग्रेस ने महाराष्ट्र में इस यात्रा को कामयाब बनाने के लिए जबर्दस्त तैयारियां की हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र में इस यात्रा का क्या रिस्पोंस आता है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें