आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 मैच में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के दौरान भी उनके लिए मिडिल-ऑर्डर बैटर राहुल तेवतिया पॉजीटिव बनकर सामने आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्ले से अकेले दम पर संघर्ष किया और 43 गेंदों में 68 रन बनाए। इस दौरान तेवतिया ने अपनी इस जुझारू पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Advertisement

तेवतिया ने अपनी पारी में चार छक्के और आठ चौके लगाए। उनका 68 रनों का स्कोर अब आईपीएल प्लेऑफ मैच में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2013 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हारे हुए मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए थे। 

Advertisement

आईपीएल प्लेऑफ में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़े स्कोर(:

1. राहुल तेवतिया: 43 गेंदों में 68 रन (गुजरात के लिए) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2026

2. एमएस धोनी: 45 गेंदों में 63* रन (चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए) बनाम मुंबई इंडियंस, 2013

3. ब्रैड हॉज: 29 गेंदों में 54* रन (राजस्थान रॉयल्स के लिए) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2013

Advertisement

इस मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार की 33 गेंदों में खेली गई नाबाद 93 रनों की पारी की बदौलत 254/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। गुजरात ने पहले या चेज करते हुए कभी भी 233 से ज़्यादा रन नहीं बनाए थे और उनका सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पीछा 205 रनों का था। स्कोरबोर्ड का दबाव पहले से ही बहुत ज़्यादा था और ये देखते हुए कि ये एक प्लेऑफ मैच था, दबाव आसमान छूने लगा और अंत में पूरी टीम 20वें ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

जब तेवतिया छठी ओवर में बल्लेबाजी करने आए, तब तक गुजरात के आधे खिलाड़ी आउट हो चुके थे और स्कोर 51/5 था। मैच तो हाथ से निकल ही चुका था। अब सारा ज़ोर सिर्फ़ नुकसान को कम करने और पिच पर कुछ समय बिताने पर था। उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाज़ी करने के ज़्यादा मौके नहीं मिले थे, इसलिए क्वालिफायर 1 में मिले इस मौके को उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार