IPL 2025 का धमाल शुरू होने ही वाला है और चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी पूरे जोश में तैयारी में जुटी हुई है। पांच बार की चैंपियन टीम कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही। इस बार माही यानी महेंद्र सिंह धोनी फिर से मैदान में दिखेंगे, उनके साथ रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे धुरंधर भी कमाल दिखाएंगे। लेकिन जो नया चेहरा इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वो हैं राहुल त्रिपाठी।

Advertisement

CSK ने हाल हि अपने सोशल मीडिया पर एक  वीडियो पोस्ट किया है जिसमें राहुल त्रिपाठी नेट्स में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। उनके शॉट्स में ताकत भी थी और स्टाइल भी। कभी रिवर्स स्वीप तो कभी कवर ड्राइव।  त्रिपाठी का ये अंदाज देखने के बाद IPL में उनका बेसब्री से इंतजार रहेगा। 

Advertisement

VIDEO:

वैसे CSK ने राहुल त्रिपाठी को इस बार IPL 2025 की मेगा ऑक्शन में 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। 2020 में KKR को फाइनल तक पहुंचाने में त्रिपाठी का बड़ा रोल था और 2022 में SRH के लिए उन्होंने 413 रन भी ठोके थे। अब देखना होगा कि CSK की ये नई खरीद IPL 2025 में क्या कमाल करती है।

CSK का प्रैक्टिस कैंप इस बार काफि पसीना बहा रहा है। धोनी, अश्विन सब मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। और राहुल त्रिपाठी के आते ही टीम का एनर्जी लेवल और हाई हो जाएगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड

Advertisement

एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, रुतुराज गायकवाड़, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, अंशुल कंबोज, राहुल त्रिपाठी, सैम कुरेन, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, शेख रशीद

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार