रणजी ट्रॉफी 2023-24 के सीजन में रेलवे ने सोमवार, 19 फरवरी को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया। उन्होंने अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज स्टेडियम में खेले गए सीज़न के अपने अंतिम लीग गेम में त्रिपुरा के खिलाफ सबसे सफल रन-चेज़ किया। उन्होंने त्रिपुरा को पांच विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। यह रणजी ट्रॉफी के 90 साल के इतिहास में रेलवे ने सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया। रेलवे ने त्रिपुरा दिए गए 378 के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल किया। यह अब रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल रन चेज़ है, जिसने सौराष्ट्र के 372 रन के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ हासिल किया था।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी इतिहास में सर्वाधिक सफल रन चेज़ 

Advertisement

रेलवे- 2024 में 378/5 बनाम त्रिपुरा

सौराष्ट्र- 2019-20 में 372/5 बनाम उत्तर प्रदेश

असम- 2008-09 में 371/4 बनाम सर्विसेज

राजस्थान- 360/4 बनाम विदर्भ, 1989-90

Advertisement

उत्तर प्रदेश- 2021-22 में 359/4 बनाम महाराष्ट्र

इलीट ग्रुप C के मैच में त्रिपुरा पहले बल्लेबाजी करते हुए 52.1 ओवर में 149 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन श्रीदाम पॉल ने बनाये। उन्होंने 124 गेंद में 11 चौको की मदद से 71 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रेलवे की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट युवराज सिंह ने हासिल किये। रेलवे की पूरी टीम पहली पारी में 37.3 ओवर में 105 के स्कोर पर ढेर हो गयी। अरिंदम घोष ने सबसे ज्यादा 62(108)* रन बनाये। त्रिपुरा की तरफ से मणिशंकर मुरासिंघ ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। 

Also Read: Live Score

Advertisement

दूसरी पारी में त्रिपुरा की पूरी टीम 83.2 ओवर में 333 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुदीप चटर्जी ने बनाये। उन्होंने 141 गेंद में 11 चौको की मदद से 95 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रेलवे की तरफ से सबसे ज्यादा 4-4 विकेट युवराज और हिमांशु सांगवान ने अपने नाम किये। रेलवे ने त्रिपुरा के द्वारा दिए गए 378 के लक्ष्य को 103 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रथम सिंह ने रेलवे की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 300 गेंद में 16 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 169 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद सैफ ने 126 गेंद में 14 चौको की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। मणिशंकर ने त्रिपुरा की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार