23 नवंबर। भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी दूसरा टी-20 मैच बारिश के कारण रोक दिया गया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने बारिश आने तक 19 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड
आपको बता दें कि डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार अब भारत की टीम को अब19 ओवर 137 रन बनानें होंगे। UPDATE बारिश दोबारा शुरू, फिर से रुका खेल
गौरतलब है कि मेजबान आस्ट्रेलिया के लिए बेन मैक्डॉरमेट ने नाबाद 32, ग्लेन मैक्सवेल ने 19 और नाथन कुल्टर नाइल ने 18 रनों का योगदान दिया है। स्कोरकार्ड
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद को दो-दो जबकि जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिले हैं।