आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सफर भी पाकिस्तान के साथ खत्म हो गया। लीग स्टेज में उनका आखिरी मुकाबला 27 फरवरी को पाकिस्तान से होना था, लेकिन बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। बिना टॉस के ही मैच रद्द कर दिया गया, जिससे बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो खासे निराश दिखे।

Advertisement

शांतो ने क्या कहा?
मैच रद्द होने के बाद शांतो ने कहा, "मैं बहुत निराश हूं। हम वाकई इस मैच को खेलना चाहते थे, लेकिन मौसम के आगे कुछ नहीं किया जा सकता। हमने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और हमें उम्मीद है कि हम अपनी गलतियों से सीखेंगे।"

Advertisement

VIDEO:

तेज गेंदबाजों की तारीफ
शांतो ने टीम के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "पहले हमारी तेज गेंदबाजी कमजोर थी, लेकिन अब तस्कीन अहमद और नाहिद राणा जैसे खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं। हमारे पास मुस्ताफिजुर रहमान भी हैं। हमारी गेंदबाजी अब काफी मजबूत हो गई है और उम्मीद है कि ये खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।"

नेट्स में ज्यादा मेहनत की जरूरत
शांतो ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी बात की और कहा, "हमें नेट्स में और मेहनत करनी होगी, खासकर स्ट्राइक रोटेशन पर। यह बहुत जरूरी है और मुझे यकीन है कि लड़के समझेंगे कि हमें क्या करना है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार