स्मृति मांधना (नाबाद80) की शानदार पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने यहां मेट्रिकन स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ पहले दिन स्टंपस तक एक विकेट पर 132 रन बना लिए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बारिश के चलते पहले दिन मात्र 44.1 ओवर का ही खेल हो सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकमात्र विकेट सोफी मोलिन्यू ने लिया।

Advertisement

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय सलामी जोड़ी मंधाना और शैफाली वर्मा ने टीम को शानदार शुरूआत दी। दोनों के बीच 93 रनों की साझेदारी देखने को मिली। दोनों ही बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रही थी पर शैफाली 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बानकर आउट हो गईं। एक ओर से मांधना ने कमाल की बल्लेबाजी जारी रखी, और अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

इस दौरान मांधना ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 4500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। शैफाली के आउट होने के बाद इसके बाद पूनम राउत बल्लेबाजी करने आई और मंधाना के साथ मिलकर 39 रनों की साझेदारी हुई।

पर बीच में बारिश आई और एक घंटे 50 मिनट का खेल जाया हुआ और उसके बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो एक घंटा भी नहीं हुआ था और फिर बारिश आ गई, जिसके बाद अंपायर्स को स्टंप्स की घोषणा करनी पड़ी। सटंप्स तक पूनम राउत (नाबाद 16) और मंधाना 144 गेंदों में 15 चौकों ओर एक छक्के की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद रही।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार