राजस्थान रॉयल्स को जिस संयुक्त प्रदर्शन की उम्मीद अपने खिलाड़ियों से थी वो सोमवार को शेख जाएद स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ देखने को मिला। गेंदबाजों के बाद जोस बटलर (नाबाद 70) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया।  

Advertisement

राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई की बड़े स्कोर की ख्वाहिश को पूरा नहीं होने दिया। चेन्नई 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 125 रन ही बना पाई। जवाब में राजस्थान ने शुरुआती विकेट जल्दी खो दिए, लेकिन बटलर और कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 26) ने चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

बल्ले से अच्छी शुरुआत करने में विफल रहने वाली चेन्नई ने गेंद से इसकी भरपाई करने की कोशिश की। उसने राजस्थान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को 28 के कुल स्कोर तक पवेलियन भेज दिया।

दीपक चहर ने पहले बेन स्टोक्स (19) को बोल्ड किया। फिर अगले ओवर में जोश हेजलवुड ने रॉबिन उथप्पा (4) को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। चहर ने फिर संजू सैमसन (0) को धोनी के हाथों कैच करा चेन्नई को तीसरी सफलता दिलाई।

यहां से कप्तान स्मिथ और बटलर ने राजस्थान को संभाला और जीत की तरफ बढ़ाते गए। स्मिथ थोड़ी धीमा खेल रहे थे, लेकिन बटलर अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी कर रहे थे। इन दोनों ने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

बटलर ने अपनी नाबाद पारी में 48 गेंदें खेली और सात चौके, दो छक्के लगाए।

Advertisement

तीन बार चेन्नई को अपनी कप्तानी में खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का यह 200वां आईपीएल मैच था, लेकिन धोनी के लिए यह यादगार नहीं रहा। उनके बल्लेबाजों ने उन्हें पूरी तरह से निराश किया। खुद धोनी भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए।

इन-फॉर्म बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (10) सस्ते में आउट हुए तो युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने शेन वाटसन (8) को अपने जाल में फंसाया।

सैम कुरैन (22) अच्छी लय में लग रहे थे लेकिन वो चेन्नई के लिए कोई बड़ी पारी खेलते उससे पहले ही श्रेयस गोपाल ने उन्हें आउट कर दिया। राहुल तेवतिया ने अंबाती रायडू (13) को आउट कर चेन्नई का स्कोर 56/4 कर दिया।

Advertisement

धोनी और रवींद्र जडेजा ने फिर टीम के लिए 51 रनों की साझेदारी की लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने उन्हें अपने हाथ खोलने के मौके नहीं दिए। धोनी (28) 107 के कुल योग पर रन आउट हो गए।

जडेजा और केदार जाधव अंत में रन रेट को बढ़ा नहीं पाए। जडेजा 30 गेंदों पर 35 और जाधव चार रन बनाकर नाबाद लौटे।

राजस्थान के लिए त्यागी, तेवतिया, गोपाल, आर्चर ने एक-एक विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार