शिवम दुबे (नाबाद 64) और यशस्वी जायसवाल (50) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 47वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को सात विकेट से हराया। सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुतुराज गायकवाड़ के 60 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 190 रन बनाकर मैच जीता। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

सीएसके की ओर से शार्दूल ठाकुर ने दो विकेट लिए, जबकि केएम आसिफ को एक विकेट मिला।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने बेहतरीन शुरुआत की और एविन लुइस तथा यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। लेकिन लुइस 12 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद यशस्वी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी इस पारी का अंत आसिफ ने किया। यशस्वी ने 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाए। फिर शिवम और कप्तान संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर राजस्थान की जीत की नींव रखी। हालांकि, सैमसन 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हो गए।

सैमसन के पवेलियन लौटने के बावजूद शिवम ने अपनी बेहतरीन पारी जारी रखी और टीम को जीत की दहलीज पार कराई। राजस्थान की पारी में शिवम 42 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 64 और ग्लेन फिलिप्स आठ गेंदों पर एक चौका और एक छक्का के सहारे 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, सीएसके को गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन डुप्लेसिस 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुरेश रैना (3) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

हालांकि, गायकवाड़ ने मोइन अली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही मोइन अपना विकेट गंवा बैठे। मोइन ने 17 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए।

इसके बाद गायकवाड़ ने धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन नए बल्लेबाज के रूप में उतरे अंबाटी रायुडू (2) चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। फिर रवींद्र जडेजा और गायकवाड़ ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जडेजा 15 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान की ओर से राहुल तेवतिया ने तीन विकेट झटके, जबकि चेतन सकारिया को एक विकेट मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार