जयपुर, 12 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बुधवार देर रात खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के बारिश से बाधित मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रनों से हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 17.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे कि तभी बारिश आ गई। काफी देर बात बारिश रूकने के कारण दिल्ली को छह ओवरों में 71 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। दिल्ली इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और छह ओवरों में चार विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी। 

Advertisement

राजस्थान के लिए बेन लाफलिन ने दो ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट लिए। जयदेव उनादकट ने दो ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट लिया। धवल कुलकर्णी ने एक ओवर में सिर्फ चार रन दिए। कृष्णाप्पा गौतम ने एक ओवर में 10 रन दिए। 

दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। ग्लैन मैक्सवेल ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। क्रिस मौरिस सात गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

 

इससे पहले दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। डी आर्की शॉर्ट एक बार फिर दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। विजय शंकर ने सीमा रेखा से सीधा थ्रो विकेट पर मारा और उन्हें 11 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। बेन स्टोक्स (16) भी कमाल नहीं दिखा पाए। ट्रैंट बाउल्ट ने उन्हें अपनी एक खूबसूरत गेंद पर विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराया। 

Advertisement

इन दोनों के जाने के बाद कप्तान अजिंक्य राहणे और संजू सैमसन ने अच्छी साझेदारी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। सैमसन की 22 गेंदों में दो छक्के और इतने की चौकों की मदद से खेली गई 37 रनों की पारी का अंत शाहबाज नदीम ने 90 के कुल स्कोर पर उन्हें बोल्ड कर किया। 

रहाणे भी नदीम की गेंद पर गच्छा खा गए और गेंद उनके बल्ले का ऊपर किनारा लेकर क्रिस मौरिस के हाथों में गई। रहाणे का विकेट 112 के कुल स्कोर पर गिरा। 

अंत में जोस बटलर ने 18 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली। राजस्थान का स्कोर 17.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 153 रन था तभी बारिश आ गई। राहुल त्रिपाठी 11 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

तकरीबन डेढ़ घंटे बारिश के बाद दिल्ली को छह ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य दिया गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार