राजस्थान रॉयल्स ने यहां के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को पंजाब किंग्स के साथ जारी आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के रूप में नया कप्तान मिला है। साथ ही उसके पास आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस हैं, जिन्हें इस साल हुई नीलामी में रिकार्ड 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

Advertisement

नए नाम के साथ पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) नए तेवर दिखाने का प्रयास करेगी। उसके कप्तान और स्टायलिश बल्लेबाज लोकेश राहुल इंग्लैंड के साथ हुई सीरीज के माध्यम से फार्म में लौट चुके हैं। आईपीएल में राहुल का बल्ला हमेशा चला है। अब देखना यह है कि इस सीजन में वह पंजाब किंग्स के लिए लकी चार्म साबित होते हैं या नहीं।

अगर दोनों टीमों की बात करें तो आईपीएल मे इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 21 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 12 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स और 9 मुकाबलों में पंजाब किंग्स को जीत मिली है। कागजों पर अगर देखा जाए तो दोनों टीमें इस बार काफी मजबूत दिख रही हैं और पूरी उम्मीद है कि इस मुकाबले में कांटे की टक्कर होगी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है :

राजस्थान रॉयल्स : जोस बटलर, मनन बोहरा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मोरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया और मुस्तफिजुर रहमान।

Advertisement

पंजाब किंग्स : लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरूख खान, जाय रिचर्डसन, मोहम्मद शमी, रायली मेरेडिथ, एम अश्विन और अर्शदीप सिंह।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार