शुभमन गिल (56) की शानदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करना तो दूर राजस्थान की टीम केकेआर के सामने घुटने टेकती हुई नज़र आई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स ने पहले चार ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए और इस दौरान तो उन्होंने खुद ही अपनी पोल खोलने का काम किया।

Advertisement

राजस्थान की टीम मैच के दौरान पूरी कन्फ्यूज़ नज़र आई और उन्हें यही नहीं पता चल पा रहा था कि बल्लेबाज़ी के लिए कौन से नंबर पर किस बल्लेबाज़ को भेजना है। इस मैच के दूसरे ही ओवर में राजस्थान ने अपने कप्तान संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया और इसके बाद एक मज़ेदार नज़ारा देखने को मिला।

Advertisement

इसके बाद जो हुआ उसने सभी को लोटपोट करने का काम किया। दरअसल, संजू के आउट होने के बाद शिवम दूबे बल्लेबाज़ी के लिए अंदर जा रहे थे तभी डगआउट में बैठे कुमार संगकारा ने दूबे को वापस बुलाते हुए डेब्यू कर रहे अनुज रावत को मैदान के अंदर जाने के लिए कहा लेकिन तभी आउट होकर डगआउट में वापस लौट रहे संजू ने रावत को वापस भेजते हुए दूबे को अंदर जाने के लिए कह दिया।  

आखिरकार दो विकेट गिरने के बाद शिवम दूबे ही बल्लेबाज़ी के लिए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और इस वायरल वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि अंपायर भी इस कंफ्यूज़न पर हंसते हुए दिखे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार