एसए20 के रोमांचक मुकाबले में, विकेटकीपर-बल्लेबाज डोनोवन फरेरा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जोबर्ग सुपर किंग्स ने डरबन के सुपर जायंट्स को 16 रनों से हरा दिया।

Advertisement

दिसंबर 2022 में आईपीएल 2023 मिनी प्लेयर नीलामी में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 50 लाख में खरीदे गए फरेरा ने 40 गेंदों में 82 रन बनाए। फरेरा ने जोबर्ग सुपर किंग्स के 27/4 पर सिमटने के बाद पांच छक्के और आठ चौके लगाए। उनकी धमाकेदार पारी ने सुपर किंग्स को प्रतिस्पर्धी स्कोर 190/6 तक पहुंचा दिया।

Advertisement

फरेरा ने अपने करियर में अब तक 27 टी20 मैच खेले हैं और 158 से अधिक की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 621 रन बनाए हैं। भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने बताया कि आईपीएल 2023 में फरेरा को खरीदना राजस्थान रॉयल्स के लिए कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।

उन्होंने वायकॉम18 के हवाले से कहा, रॉयल्स के प्रशंसक फरेरा के साथ खुश होंगे। वह टीम में बहुत विविधता लाते हैं और अच्छी तरह से क्षेत्ररक्षण करते हैं। हालांकि उन्होंने एक कैच छोड़ दिया था। लेकिन बल्लेबाजी दौरान उन्होंने बड़े शॉट खेले और दबाव को अच्छी तरह से झेला। (रोमारियो) शेफर्ड के साथ साझेदारी मैच का टनिर्ंग पॉइंट थी।

भारत के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान भी सुपर किंग्स के लिए फरेरा की बल्लेबाजी की प्रशंसा कर रहे थे।

उन्होंने वायकॉम18 के हवाले से कहा, रॉयल्स के प्रशंसक फरेरा के साथ खुश होंगे। वह टीम में बहुत विविधता लाते हैं और अच्छी तरह से क्षेत्ररक्षण करते हैं। हालांकि उन्होंने एक कैच छोड़ दिया था। लेकिन बल्लेबाजी दौरान उन्होंने बड़े शॉट खेले और दबाव को अच्छी तरह से झेला। (रोमारियो) शेफर्ड के साथ साझेदारी मैच का टनिर्ंग पॉइंट थी।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार