Rajasthan Royals schedule IPL 2026: गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल (IPL 2026) के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है और 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) इस बार नई रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अपने पहले तीन घरेलू मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी, जिसके बाद टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने बाकी होम मैच खेलेगी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में और 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिर से गुवाहाटी में मुकाबला खेलेगी। वहीं 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी टीम गुवाहाटी में ही मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो-दो बार होगी। खास बात यह है कि टीम सीजन के दूसरे हिस्से में जयपुर में लगातार मुकाबले खेलेगी, जहां घरेलू दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स हमेशा युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण के लिए जानी जाती है। इस बार भी टीम नए कप्तान रियान पराग और मजबूत स्क्वाड के साथ उतर रही है। एसे में फैंस को उम्मीद होगी कि RR एक बार फिर प्लेऑफ की रेस में मजबूती से नजर आए।

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल:

  1. 30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – गुवाहाटी – 7:30 PM
  2. 4 अप्रैल – गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स – अहमदाबाद – 7:30 PM
  3. 7 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी – 7:30 PM
  4. 10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – गुवाहाटी – 7:30 PM
  5. 13 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स – हैदराबाद – 7:30 PM
  6. 19 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स – कोलकाता – 3:30 PM
  7. 22 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स – लखनऊ – 7:30 PM
  8. 25 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – जयपुर – 7:30 PM
  9. 28 अप्रैल – पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स – न्यू चंडीगढ़ – 7:30 PM
  10. 1 मई – राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स – जयपुर – 7:30 PM
  11. 9 मई – राजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंस – जयपुर – 7:30 PM
  12. 17 मई – दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स – दिल्ली – 7:30 PM
  13. 19 मई – राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – जयपुर – 7:30 PM
  14. 24 मई – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स – मुंबई – 3:30 PM
Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड:
रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), युधवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार