इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता का कोरोना के कारण निधन हो गया। चेतन के पिता कांजीभाई की पिछले हफ्ते कोरोना से संक्रमित होने के बाद तबीतय बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

Advertisement

आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल तक स्थगित होने के बाद चेतन भी अपने परिवार के पास लौट गए थे। 

Advertisement

हाल ही में सकारिया ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि आईपीएल से मिली पहले पेमेंट से वह अपने पिता का इलाज करा रहे हैं। अगर आईपीएल नहीं हुआ होता या समय से पहले रुक गया होता तो वह अपने पिता का इलाज नहीं करा पाते। चेतन फिलहाल अपने घर में कमाने वाले एकमात्र सदस्य हैं। 

उनका परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर था और उनके पिता ने पूरी जिंदगी टेंपो चलाया था।

बता दें कि आईपीएल नीलामी में राजस्थान ने चेतन सकारिया को 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी से कुछ समय पहले उनके छोटे भाई ने आत्महत्या कर ली थी। चेतन ने इस सीजन खेले गए सात मैचों में 7 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार