असम में बाढ़ ने जो तबाही मचाई हुई है उसने पूरे देश की चिंता बढ़ाई हुई है। हर बार की तरह इस बार भी बाढ़ हज़ारों घर तबाह कर चुकी है और लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। इस बार की बाढ़ ने भी प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है। एकतरफ कई लोग असम के हालातों पर चुप्पी साधे बैठे हैं, तो वहीं रियान पराग ने असम के लिए अपना दिल खोलकर रख दिया है। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग भी असम से ही ताल्लुक रखते हैं और उनसे वहां के हालात देखे नहीं जा रहे हैं जिसके चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और लोगों से असम की मदद की गुहार लगाई है। 

Advertisement

रियान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यदि आप असम की चाय का जश्न मना सकते हैं, तो आपको असम की बाढ़ के लिए भी चिंतित होना चाहिए। इतने लोग बेघर हो गए हैं। घर बर्बाद हो गए हैं। सपने चकनाचूर हो गए हैं। मेरे प्यारे असम, जल्दी ठीक हो जाओ। हर छोटी छोटी मदद मायने रखेगी। जय हिन्द।'

रियान पराग के इस ट्वीट के बाद कई फैंस भी इमोशनल हो गए हैं और उन्होंने पराग की तारीफ भी की है। वहीं, अगर असम के मौजूदा हालात की बात की जाए तो आपदा राहत और पुलिस दल लोगों के बचाव कार्य में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार असम के सिलचर शहर और कछार जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों समेत 3,000 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जबकि भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को लगातार राहत बचाव कार्य अभियान चलाते देखा जा रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार