29 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफ जहां बॉल टैंपरिंग के मामले में स्टीव स्मिथ पर एक साल का बैन लगा जिसके कारण वो अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

Advertisement

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रहाणे को टीम का नया कप्तान बना दिया है। इसके अलावा एक बड़ी खबर ये है कि स्टीव स्मिथ की जगह राजस्थान रॉयल्स की टीम साफथ अफ्रीकी विकेटकीपर और धमाकेदार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल कर सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो हेनरिक क्लासेन के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम बीसीसीआई से बात करने वाली है। वैसे इसके अलावा कई और भी खिलाड़ी हैं लेकिन जहां तक प्रबल दावेदार की बात है तो हेनरिक क्लासेन हैं।

गौरतलब है कि हेनरिक क्लासेन एक शानदार विकेटकीपर के अलावा छोटे फॉर्मेट के धमाकेदार बल्लेबाज भी है। भारत के खिलाफ टी- 20 और वनडे सीरीज में हेनरिक क्लासेन ने अपना जौहर दिखाया है।

खिलाड़ियों के शामिल करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद  और राजस्थान रॉयल्स की टीम प्रकिया शुरू कर चुकी है। जल्द ही स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार