कप्तान स्टीव स्मिथ के अर्धशतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 के 33वें मैच में छह विकेट पर 177 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को रॉबिन उथप्पा (41) और बेन स्टोक्स (15) ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद हालांकि 19 गेंदों का का सामना करने वाले स्टोक्स दो चौके लगाकर आउट हो गए।

Advertisement

उनके आउट होने के बाद उथप्पा और संजू सैमसन भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। दोनो बल्लेबाजों को युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। उथप्पा ने 22 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के तथा सैमसन नौ रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

हालांकि कप्तान स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने पहले तो जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 58 और फिर राहुल तेवतिया के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी करके टीम को 150 के पार पहुंचाया।

स्मिथ ने 36 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 57, बटलर ने 25 गेंदों पर 24 और तेवतिया ने 11 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 19 रनों का योगदान दिया।

राजस्थान ने अंतिम पांच ओवरों में 58 रन बटोरे और तीन विकेट गंवाए।

बेंगलोर के लिए क्रिस मॉरिस को चार और युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार