जयपुर, 7 मई (CRICKETNMORE)| अच्छी शुरुआत के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में रास्ते से भटकी राजस्थान रॉयल्स इस पड़ाव पर पहुंच गई है कि उसकी मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाला मुकाबला उसके लिए करो या मरो का मुकबला बन गया है। दोनों टीमें सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। 

Advertisement

इन दोनों के बीच पहला मुकाबला रविवार को ही खेला गया था जहां पंजाब ने राजस्थान को मात दी थी। इसी हार के बाद राजस्थान को लीग के प्ले-ऑफ में बने रहने के लिए आगे के सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। 

Advertisement

राजस्थान के हिस्से नौ मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं पंजाब नौ मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है। एक और जीत पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचा देगी। वहीं हार राजस्थान का लीग में सफर खत्म कर देगी। 

इस सीजन में शुरुआती कुछ मैचों के बाद न राजस्थान की गेंदबाजी चली है न बल्लेबाजी। 

कप्तान अंजिक्य रहाणे बल्ले से औसत प्रदर्शन ही कर पाए हैं। वहीं बेन स्टोक्स और लोकेश राहुल का बल्ला भी शांत ही रहा है। सिर्फ युवा बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला भी अभी तक राजस्थान के लिए चला है। उन्होंने नौ मैचों में 38.75 की औसत से 310 रन बनाए हैं। 

 
Advertisement

स्टोक्स का न बल्ला चला है न ही गेंद। उन्होंने अभी तक सिर्फ 160 रन बनाए हैं जबकि सिर्फ दो विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

गेंदबाजों में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर ने अपनी तेजी और सटीक लाइन-लैंथ से खासा प्रभावित किया है। उन्होंने अभी चक चार मैच खेले हैं और आठ विकेट अपने नाम किए हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

वहीं इस आईपीएल में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट भी विकेट निकालने में सफल नहीं रहे हैं। 

Advertisement

राजस्थान की मुख्य चिंता श्रेयस गोपाल और कृष्णाप्पा गौतम की स्पिन जोड़ी की खराब फॉर्म रही है। गोपाल ने छह विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं गौतम ने सात विकेट लिए हैं। 

वहीं पंजाब की बल्लेबाजी उसकी ताकत है। 

क्रिस गेल और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी इस सीजन में हर टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है। पिछले मैच में भी राहुल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मुश्किल जीत दिलाई थी।

Advertisement

हालांकि मयंक अग्रवाल का बल्ला शांत रहा है। बीच-बीच में टीम में आने वाले एरॉन फिंच और युवराज सिंह अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं। 

टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी करूण नायर के जिम्मे हैं जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। 

गेंदबाजी में टीम के लिए मुजीब उर रहमान और कप्तान रविचंद्रन अश्विन बेहद प्रभावशाली साबित हुए हैं। अंकित राजपूत जैसे युवा गेंदबाज ने भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। 

 
Advertisement

टीमें (संभावित) : 

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्या रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, धवल कुलकर्णी/अनुरीत सिंह, जोफ्रा आर्चर, डार्सी शॉर्ट/हेनरिक क्लासेन, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, के. गौतम, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी।

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, करूण नायर, केएल राहुल, क्रिस गेल, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार