इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार, 07 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, मैच से पहले भारतीय फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है क्योंकि इस सीजन में बारिश पहले ही अपना असर दिखा चुकी है और अब सबका ध्यान गुवाहाटी पर है।

Advertisement

इस मुकाबले को लेकर भले ही कितना भी उत्साह क्यों न हो, लेकिन एक बार फिर मौसम का मिज़ाज ही निर्णायक साबित हो सकता है। पूर्वोत्तर भारत के इस हिस्से में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है, इसलिए गुवाहाटी के मौसम और वहां के हालात पर भी सबकी नज़रें टिकी रहेंगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, गुवाहाटी में शाम का मौसम ज़्यादातर साफ़ रहने की उम्मीद है।

Advertisement

यहां का तापमान लगभग 21°C के आसपास रहेगा और हवाएं हल्की चलेंगी। हवा में नमी का स्तर लगभग 85% रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को मौसम थोड़ा उमस भरा और भारी लग सकता है। हालांकि, बारिश होने की संभावना केवल 14% है और मैच के दौरान बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। आसमान में बादल मध्यम स्तर के रहेंगे और विज़िबिलिटी भी ठीक-ठाक बनी रहेगी। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछला आईपीएल मुकाबला साल 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 217 रनों का स्कोर डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में रयान रिकेल्टन (38 गेंदों पर 61 रन) और रोहित शर्मा (36 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक ठोका था। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने 2.1 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार