आईपीएल 2020, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स : मैच डिटेल्स 

  • दिनांक - 11 अक्टूबर , 2020 
  • शाम : दोपहर 3:30 बजे IST 
  • स्थान - दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 
Advertisement


सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू :

Advertisement

डेविड वार्नर की टीम ने इस साल आईपीएल में अभी तक कुल 6 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 3 में जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर मौजूद है। राजस्थान की टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक कुल 6 मैच खेले है जिसमें उन्हें 4 हार तो वहीं 2 में जीत हासिल हुई है। 


सनराइजर्स हैदराबाद 

हैदराबाद की टीम ने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था। टीम के दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो शानदार फॉर्म है और पिछले मैच में दोनों के बीच 160 रनों की साझेदारी हुई थी। बेयरस्टो अपने पिछले मैच में शतक से चूक गए थे और वो 97 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे। मनीष पांडे ने हालांकि अभी तक इस सीजन में बल्लेबाजी से कुछ किया नहीं है लेकिन उनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। केन विलियमसन और युवा प्रियम गर्ग तथा अभिषेक शर्मा से भी अंत के ओवरों में ताबतोड़ बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। 

गेंदबाजी की बात करे तो टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद, टी नटराजन और संदीप शर्मा बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे है। स्पिन डिपार्टमेंट में अफगानिस्तान के शानदार लेग स्पिनर राशिद खान जरुरत पड़ने पर विकेट निकाल रहे है। इनके अलावा युवा अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद भी गेंदबाजी से योगदान दे सकते है। 

Advertisement


राजस्थान रॉयल्स 

शुरुआत के दो मैच जितने के बाद राजस्थान को बल्लेबाजी में परेशानी आई है। टीम के ओपनर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी में टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम हो रहे है। कप्तान स्मिथ का भी बल्ला पिछले मच मैचों से खामोश रहा है और ये टीम अभी भी अपने परफेक्ट टॉप-6 बल्लेबाज ढूंढने में नाकाम रही है। 

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर को छोड़कर अभी तक किसी भी गेंदबाज ने उतना प्रभाव नहीं डाला है। युवा कार्तिक त्यागी और वरुण आरोन को आने वाले मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। स्पिन में श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया को अपनी फिरकी का जादू दिखाना होगा। 

Advertisement


HEAD TO HEAD :

  • कुल मैच - 11 
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 6 
  • राजस्थान रॉयल्स - 5 


टीम न्यूज 

सनराइजर्स हैदराबाद - टीम में किसी भी खिलाड़ी को चोट को लेकर कोई समस्या नहीं है।  

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स - टीम के शानदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी क्वारंटीन का समय पूरा कर लिया है और इस मैच के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पूरी संभावना है। 


मौसम का हाल - मैच के दिन वहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और खिलाड़ियों को इतनी गर्मी में परेशानी हो रही है। 

पिच रिपोर्ट - इस पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को एक ही तरह से मदद मिलेगी और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम यहां पर 170-180 का स्कोर बना सकती है। 

Advertisement


दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन:

राजस्थान रॉयल्स - यशसवी जायसवाल, जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर / मनन वोहरा, राहुल तेवतिया, एंड्रयू टाय, जावरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, वरूण आरोन

सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, के खलील अहमद, टी नटराजन

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स VS सनराइजर्स हैदराबाद फैंटसी XI:

विकेटकीपर - जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो

Advertisement

बल्लेबाज - स्टीवन स्मिथ, केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वार्नर

ऑलराउंडर- राहुल तेवतिया, अभिषेक शर्मा

गेंदबाज - जोफ्रा आर्चर (उप-कप्तान), खलील अहमद, टी नटराजन, राशिद खान
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार