अभिमन्यु ईश्वरन (132) और रजत पाटीदार (नाबाद 170) के शानदार शतकों से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चार विकेट पर 492 रन का विशाल स्कोर बनाकर 92 रन की बढ़त हासिल कर ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाये थे। भारत ए ने कल के एक विकेट पर 156 से आगे खेलना शुरू किया। ईश्वरन ने 87 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 20 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। गायकवाड़ अपने स्कोर में एक रन का इजाफा कर 21 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

ईश्वरन ने पाटीदार के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। ईश्वरन 194 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 132 रन बनाकर आउट हुए।

पाटीदार ने सरफराज खान (36) और तिलक वर्मा (नाबाद 82) के साथ महत्वूर्ण साझेदारियां कीं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पाटीदार ने स्टंप्स तक 241 गेंदों पर नाबाद 170 रन की पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाए। तिलक 132 गेंदों पर नाबाद 82 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार