IPL 2026, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उतार-चढ़ाव भरी पारी के बावजूद 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार पारी खेली। आखिरी ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।
आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला शुक्रवार (10 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। हालांकि विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए और देवदत्त पडिक्कल भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
मध्य ओवरों में RCB की मुश्किलें और बढ़ गईं, जब क्रुणाल पंड्या 1 रन, जितेश शर्मा 5 रन और टिम डेविड 13 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर संभाला और जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। उन्होंने 40 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रन की अहम पारी खेली। पारी के आखिरी ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन की तेज पारी खेल टीम के स्कोर को 201 रन तक पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और संदीप शर्मा को भी 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।