आईपीएल के पहले हाफ में केकेआर के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था और फिर दूसरे हाफ में केकेआर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई बल्कि तीसरी बार फाइनल में पहुंचाया।

Advertisement

केकेआर को हालांकि फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन इनकी टीम के लिए बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने जिस तरह की बल्लेबाजी की वो बेहद ही यादगार रहा और उन्होंने दूसरे हाफ में खेलते हुए 10 मैचों में कुल 370 रन बनाए जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक खास बातचीत में अय्यर ने अपने क्रिकेट के दिनों के कई दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो बहुत खुश हुए जब उनके माता-पिता ने कहा कि वो क्रिकेट को अपना करियर चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत की दिनों में उन्हें बहुत परेशानी हुई थी लेकिन इसके बावजूद परिवार ने उन्हें कभी भी क्रिकेट खेलने से नहीं रोका।

वेंकटेश के पिता राजशेखरन ने बात करते हुए कहा कि केकेआर का यह बल्लेबाज बचपन से ही सौरव गांगुली का बहुत बड़ा फैन रहा है।

उनके पिता ने एक घटना को याद  करते हुए कहा," एक बार भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच चल रहा था वेंकटेश गांगुली का बहुत बड़ा फैन था। गांगुली जल्दी आउट हो गए और वेंकटेश अय्यर रोने लगे। वो उस दिन बीमार भी पड़ गया था। हमनें उससे कहा कि वो चिंता न करें गांगुली अगले मैच में अच्छा स्कोर बनाएंगे लेकिन वो दो दिनों तक दुखी रहे। इसलिए खेल के प्रति उसके लगाव को देखकर हमने पास के एकेडमी में उसकी भर्ती करवा दी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार