चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई के डेब्यूटेंट रामकृष्ण घोष ने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने फॉर्म में चल रहे विल जैक्स का एक शानदार कैच पकड़कर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार (2 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत में ही मुंबई को बड़ा झटका दे दिया। चेन्नई टीम के लिए डेब्यू कर रहे 28 साल के रामकृष्ण घोष ने अपने पहले ही मैच में फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया।
पारी का दूसरा ओवर डाल रहे अनशुल कंबोज की दूसरी गेंद पर विल जैक्स ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही से बल्ले पर नहीं आई और हवा में उठ गई। इसी दौरान रामकृष्ण घोष तेजी से आगे बढ़े और बेहतरीन अंदाज़ में डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। इस कैच के चलते फॉर्म में चल रहे विल जैक्स इस मुकाबले में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।
VIDEO:
गौरतलब है कि दोनों ही टीमें इस सीजन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं और पॉइंट्स टेबल में नीचे के पायदान पर हैं। चेन्नई को अब तक खेले गए उसके 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई को अब तक खेले गए उसके 8 मेंचों में सिर्फ 2 जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में जीत दोनों के लिए बेहद अहम है।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैट शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्वनी कुमार।