KKR Probable Playing XI Vs DC, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 70वां मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
अंगकृष रघुवंशी टूर्नामेंट से हुए बाहर: KKR को अपने लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोलकाता के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ अंगकृष रघवुंशी, जिन्होंने टीम के लिए साल 2026 के IPL सीजन में सर्वाधिक रन (13 मैचों की 12 इनिंग में 422 रन) बनाए, वो चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। अंगकृष की KKR के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेटकीपिंग करते समय उंगली फ्रैक्चर हो गई थी।
रमनदीप सिंह को मिल सकता है मौका: अंगकृष रघुवंशी की गैरमौजूदगी में अब KKR तूफानी बल्लेबाज़ रमनदीप सिंह को अपनी प्लेइंग XI में जगह दे सकती है। 29 साल के रमनदीप को KKR ने पूरे 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो 99 टी20 मैचों में 166.17 की स्ट्राइक रेट से 1,012 रन ठोक चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम 34 विकेट भी दर्ज हैं। उन्होंने IPL में 145.85 की स्ट्राइक रेट से 299 रन ठोके हैं।
कौन करेगा विकेटकीपिंग?: KKR Vs DC मुकाबले में कोलकाता के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन या फिर भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी तेजस्वी सिंह दहिया उठा सकते हैं। याद दिला दें कि कोलकाता के पिछले मुकाबले में जब अंगकृष चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे, तब तेजस्वी दहिया को ही विकेटकीपिंग के लिए बुलाया गया था। हालांकि जब उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला, तब वो छाप नहीं छोड़ पाए और 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI (टीम-1): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी सिंह दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे। इम्पैक्ट प्लेयर - वरुण चक्रवर्ती।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI (टीम-2): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे। इम्पैक्ट प्लेयर - वरुण चक्रवर्ती।
Also Read: LIVE Cricket Score
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रामनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।