Ramiz Raja All Time XI: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। रमीज राजा जिन्होंने अपनी कमेंट्री से लाखों फैंस का दिल जीता उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। रमीज राजा की प्लेइंग इलेवन में 4 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

रमीज राजा ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर भी दिल खोलकर भरोसा जताया है। रमीज राजा ने अपनी टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों को चुना है। सचिन तेंदुलकर रमीज राजा की ऑल टाइम इलेवन में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग बतौर सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

रमीज राजा ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन टीम का कप्तान पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर इमरान खान को बनाया है। रमीज राजा की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में केवल एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल किया है। रमीज राजा की टीम में वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे दिग्गज जगह नहीं बना पाए हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है रमीज राजा की ऑल टाइम इलेवन टीम: वीरेन्द्र सहवाग, सुनील गावस्कर, विव रिचर्डस, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, गैरी सोबर्स, एडम गिलक्रिस्ट, इमरान खान, शेन वॉर्न, मैलकम मार्शल, ग्लेन मैक्ग्रा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार