रमीज राजा जबसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन बने हैं तबसे वो काफी एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। रमीज राजा ने इस बात को माना है कि अगर अभी उन्होंने भारत के साथ पंगा लिया तब उनका लुटना तय है। रमीज राजा ने इस्लामाबाद में अंतर प्रांतीय मामलों की सीनेट की स्थाई समिति के समक्ष जो बातें कही हैं वो सुनने वाली हैं।

Advertisement

रमीज राजा ने कहा, 'ICC राजनीतिक रंग में रंगी संस्था है। इसका 90 प्रतिशत राजस्व भारत से आता है। पीसीबी की बात करें तो वह 50 प्रतिशत आईसीसी की फंडिंग से ही चलता है। मुझे डर है कि अगर भारत आईसीसी को फंडिंग करना बंद कर दे तो पीसीबी पूरी तरह से खत्म हो सकता है। मोदी जिस दिन चाहेगा उस दिन PCB को बंद कर सकता है।'

Advertisement

रमीज राजा ने आगे कहा, 'पीसीबी आईसीसी को 0 फंडिंग करता है। मैं प्रतिबद्ध हूं पीसीबी को मजबूत बनाने के लिए।' रमीज राजा ने साफतौर पर कहा है कि आईसीसी फिलहाल इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह बनी हुई है पीसीबी को अब खुद मजबूत होना होगा और हर हाल में अपनी बात रखनी होगी।

बता दें कि टी-20 विश्वकप 2021 में सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर होगी। 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के चलते क्रिकेट के दीवाने दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार