15 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले मे हेराथ ने अपने करिरय में 30वीं बार एक पारी में पांच विकेट हासिल करने का कीर्तिमान बनाया। 

Advertisement

हेराथ टेस्ट क्रिकेट में 30 बार 5 विकेट लेने वाले श्रीलंका के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज और श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथ्थैया मुरलीधरन ये कारनामा कर चुके हैं।

Advertisement

एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट केने का रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम ही दर्ज हैं। उन्होंने अपने बार 67 बार ये कारनामा किया है। दुनिया का कोई दूसरा गेंदबाज इस मामले मे उनके आसपास भी नहीं है। 

हैराथ ने 1999 से अब तक कुल 81 मैचों की 147 पारियों में 30 बार एक पारी में पांच विकेट लिए हैं। हैमिल्टन मसाकाद्जा (19 रन), रेगिंस चाकबावा (12 रन), सिकंदर रजा (36 रन), मैल्कम वॉलर (36 रन) और डोनाल्ड तिरिपानो (12) को पहली पारी मे अपना शिकार बनाया। 

खिलाड़ी देश मैच पारी पांच विकेट हॉल
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 133 230 67
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 145 273 37
रिचर्ड हेडली न्यूजीलैंड 86 150 36
अनिल कुंबले भारत 132 236 35
रंगना हैराथ श्रीलंका 81* 147 30

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार