जयपुर, 26दिसम्बर | जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी के बाद समित गोहेल (नाबाद 110) की नायाब शतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में ओडिशा पर दूसरी पारी के आधार पर 310 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। गुजरात ने मैच के तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं।

Advertisement

इस टी- 20 टीम के कोच बने महान डेनियल वेटोरी

समित के साथ मनप्रीत जुनेजा छह रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि प्रियांक पांचाल ने 81 रनों की उपयोगी पारी खेली। पहली पारी में चिराग गांधी (81) और रुष कलारिया (73) की बदौलत 263 रन खड़ा करने के बाद गुजरात ने बुमराह सहित अपने गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बल पर ओडिशा की पहली पारी 199 रनों पर समेट दी और पहली पारी के आधार पर 64 रनों की बढ़त हासिल की।

Advertisement

अपने संगीत के कार्यक्रम में मनदीप सिंह ने दिखाया अपना लाजबाव डांसिंग स्टाइल, जरूर देखें

ओडिशा 184 रन पर आठ विकेट से आगे खेलने उतरी, लेकिन कुल स्कोर में सिर्फ 15 रन जोड़कर ओडिशा के शेष दो बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गए। दीपक बेहेरा 41 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। बुमराह ने 41 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि कलारिया और हार्दिक पटेल को दो-दो विकेट मिले। रूजुल भट्ट को एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार