30 सितंबर। क्रिकेटर इरफान पठान के फैन्स के लिए बड़ी खबर आई है। रणजी ट्रॉफी 2017-18 में इरफान पठान बड़ौदा टीम की कप्तानी करेगें। गौरतलब है कि पिछले रणजी सीजन में भी इरफान पठान ने बड़ौदा टीम की कप्तानी की थी लेकिन पिछले सीजन में बड़ौदा की टीम 8 मैच में से केवल 2 मैच जीतने में सफल रही थी।

  IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

इतना ही नहीं इरफान पठान का परफॉर्मेंस भी पिछले रणजी सीजन में कोई खास नहीं रहा था और सिर्फ 11 विकेट ले पाए थे और बल्लेबाजी में 22.44 की औसत के साथ बना पाने में सफल रहे थे। 

Advertisement

ऐसे में अब इस सीजन में इऱफान पठान एक नए जोश के साथ टीम में शामिल हैं और उम्मीद की जा रही है कि रणजी ट्रॉफी 2017-18 में कुछ कमाल का परफॉर्मेंस करके अपने फैन्स को झुमने का मौका देगें। रणजी ट्रॉफी 2017 में बड़ौदा टीम अपना पहला मैच मध्यप्रदेश के खिलाफ खेलेगी। 

  IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

रणजी ट्रॉफी 2017-18 के लिए बड़ौदा टीम►

इरफान पठान, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, ऋषि अरोथ, केदार देवधर, लुकमन मेरवाल, केतुल पटेल, मितेश पटेल, बाबाशफी पठान, पिनल शाह, अतित सेठ, विष्णु सोलंकी, स्वप्निल सिंह, सुईब ताई, आदित्य वाघमोडे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार